फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मृणालिनी अभिनेत्री, रमन बने श्रेष्ठ अभिनेता

मृणालिनी अभिनेत्री, रमन बने श्रेष्ठ अभिनेता

Sat, 06 Apr 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मृणालिनी अभिनेत्री, रमन बने श्रेष्ठ अभिनेता
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। लघु नाटिका में उत्कृष्ठ अभिनय के लिए मृणालिनी और रमन को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य पीसी राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या अनीता चंबियाल ने की। कार्यक्रम में बीएड के प्रशिक्षुओं के बीच विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं हुईं। इसमें एकल नृत्य में रचना पहले, वीरेंद्र दूसरे, प्रियंका नेगी और भारती तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा लघु नाटिका में एपीजे अब्दुल कलाम सदन पहले, गांधी सदन दूसरे और विवेकानंद सदन तीसरे, सामूहिक नृत्य में रविंद्र नाथ टैगोर पहले, एपीजे अब्दुल कलाम सदन दूसरे और विवेकानंद सदन तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांस्कृतिक समन्वयक प्रो. अंजली शर्मा, प्रशिक्षु वर्ग से पल्लवी और योगराज ने मंच संचालन किया। प्राचार्या अनीता चंबियाल ने महाविद्यालय की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष एसपी शर्मा सहित शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed