फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जिस घर में होता बेटी का सम्मान, उस घर में बसते हैं भगवान:एसडीएम

जिस घर में होता बेटी का सम्मान, उस घर में बसते हैं भगवान:एसडीएम

Thu, 31 Jan 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिस घर में होता बेटी का सम्मान, उस घर में बसते हैं भगवान:एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर शहर में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समाज को महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान, सीडीपीओ अनिल कौल और महिला अधिवक्ता आरती सूद ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली शहीद बिक्रम बतरा मैदान से नया बस अड्डा तक निकाली गई। एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि जिस घर में महिला और बेटी का सम्मान है वहां भगवान भी निवास करते हैं। आज 50 प्रतिशत आबादी मातृ शक्ति की है। समाज में कुछ कुरीतियां पनपी हैं। इन्हें हम सबको मिल कर दूर करना है। इसके लिए अपने व्यवहार और आचरण को बदलने की जरूरत है। डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने भी महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. नवनीत सूद, अध्यापिकाएं सुषमा, फूलां, ममता, किरण, संतोष, मनीषा कटोच, विवेक, संदीप, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर स्मृति चौहान, नीनू, किरण वाला और शिखा चौधरी सहित सैकड़ों लड़कियां और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed