फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नशा को रोकने के लिए पुलिस को जनता का सहयोग जरुरी:मरढ़ी

नशा को रोकने के लिए पुलिस को जनता का सहयोग जरुरी:मरढ़ी

Fri, 14 Sep 2018 09:16 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
नशा को रोकने के लिए पुलिस को जनता का सहयोग जरुरी:मरढ़ी
नशे को रोकने के लिए जनता का सहयोग जरूरी: मरढ़ी
विज्ञापन

कहा पुलिस के चलाए गए संयुक्त अभियान से मिल रही है सफलता
पुलिस प्रमुख ने पालमपुर थाने का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश पुलिस के डीजीपी सीताराम मरढ़ी ने कहा कि प्रदेश में नशे को खत्म करने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। इसके लिए पुलिस की ओर से बनाई गई नशा निवारण समितियां जनता का सहयोग ले रही हैं, जबकि नशे को खत्म करने के लिए पुलिस अधिकारी और वह स्वयं भी कॉलेज और स्कूलों में जा रहे हैं। प्रदेश से नशे को खत्म करने के लिए पुलिस एक संयुक्त अभियान छेड़े हुए है। अभी तक यह अभियान कांगड़ा, ऊना, सोलन, नाहन और बद्दी आदि जगहों पर चलाया है। इससे पुलिस को काफी सफलता मिली है। इसके तहत पुलिस ने अभी तक करीब साढ़े तीन किलो चरस और करीब एक किलो हेरोइन पकड़ी है। इसमें करीब 1100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हेरोइन का कारोबार जम्मू-कश्मीर से पंजाब से होते हुए हिमाचल में आया है। दिल्ली में इसका कारोबार अधिकतर नाईजीरियन कर रहे हैं। इनको पुलिस ने पकड़ा भी है।

डीजीपी मरढ़ी ने शुक्रवार शाम पालमपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में चल रही हर गतिविधि का जायजा लिया। उन्होंने पालमपुर थाने के भवन को लेकर भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने औपचारिकता बातचीत में कहा कि पालमपुर और पंचरुखी पुलिस भवन का मामला सरकार के सामने उठाया जाएगा, जबकि थानों में चल रही कर्मियों की कमी को भी सरकार के सामने रखा जाएगा। सरकार के साथ मिलकर नशे को खत्म करने के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए पुलिस कोई कमी नहीं रखे हुए है। लेकिन, इसमें लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। इस मौके पर डीएसपी पालमपुर विकास धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed