{"_id":"5b980393867a557fe3047ddf","slug":"201536689043-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन-वितीय लाभ न मिलने से परेशान हुए परिवहन पेंशनर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन-वितीय लाभ न मिलने से परेशान हुए परिवहन पेंशनर्ज
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
वित्तीय लाभ न मिलने से परिवहन पेंशनर खफा
धर्मशाला। परिवहन पेंशनरों को वित्तीय लाभ और पेंशन न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन ने सीएम से गुहार लगाते हुए आग्रह किया है कि सरकार बुढ़ापे में तो उनका ध्यान रखे। संगठन के प्रधान दर्शन सिंह और महासचिव रघुवीर सिंह का कहना है कि संगठन ने अपनी मांगों के संदर्भ में जुलाई में परिवहन मंत्री को अवगत करवाया था, लेकिन उस दौरान मंत्री के दिए गए आश्वासन के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। संगठन का कहना है कि दो वर्ष पहले सेवानिवृत्त कर्मियों की ग्रेचुअटी, छुट्टियों का 4-9-14 का पैसा पेंडिंग हैं। सितंबर 2017 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनर्स पेंशन को तरस रहे हैं, जबकि अन्य पेंशनर्स की अगस्त की पेंशन अभी तक नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस राज में पेंशनर्स परेशानी झेल रहे थे। अब भाजपा के शासन में भी पेंशनरों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर पैसा न मिलने की वजह से पिछले छह माह में चार पूर्व कर्मियों की बीमारी की हालत में मौत हो चुकी है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि परिवहन पेंशनरों को देय अर्थिक लाभ के लिए उचित धनराशि उपलब्ध करवाएं, जिससे पेंशनरों को समय पर भुगतान हो सके।