फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बेरोजगारों के हक़ में बाली फिर निकालेंगे रथयात्रा

बेरोजगारों के हक़ में बाली फिर निकालेंगे रथयात्रा

Tue, 19 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारों के हक़ में बाली फिर निकालेंगे रथयात्रा
बेरोजगारों के हक में फिर रथयात्रा निकालेंगे बाली
विज्ञापन

सितंबर में शुरू होगी यात्रा, महंगी बिजली और सीमेंट भी होंगे मुद्दे
राहुल गांधी के जन्म दिवस पर बाली ने नगरोटा बगवां में किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर नगरोटा बगवां में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जीएस बाली की अगुवाई में जिला स्तरीय रन फॉर सेव डेमोक्रेसी मैराथन करवाई। पूर्व मंत्री जीएस बाली ने ओबीसी भवन में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

बाली ने पूर्व की कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू किए गए बेरोजगारी भत्ते को बंद करने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही बेरोजगारों के हक में आवाज बुलंद करने को एक बार फिर रथयात्रा निकालने का ऐलान किया। यात्रा सितंबर महीने में प्रदेश भर में निकाली जाएगी। इसमें बेरोजगार युवाओं के अलावा कांग्रेस के अन्य संगठन भी भाग लेंगे। रथयात्रा में बेरोजगारों के अलावा सीमेंट और महंगी बिजली के मुद्दे भी उठाए जाएंगे। बाली ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में लगभग 12 लाख बेरोजगारों की एक लंबी कतार लग गई है, जबकि सरकार की रोजगार के प्रति कोई स्पष्ट नीति सामने नहीं आई है। इस अवसर पर बाली ने नगरोटा बगवां में पिछले कई वर्षों से 26 ओर 27 जुलाई को आयोजित होने वाले बाल मेले की तैयारियों की रूपरेखा बनाने पर भी चर्चा की। इससे पूर्व बाली ने हटवास स्थित ओबीसी भवन में मैराथन में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर समापन स्थल ठारू के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य रघुवीर बाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मैराथन में मलां के नवेंदु ने जीत हासिल कर 1500 रुपये का नकद इनाम जीता। इंदौरा के कमलजीत दूसरे और नगरोटा बगवां के आइजन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed