फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार

मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार

Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार
नहीं आए कांग्रेस समर्थित महापौर, उपमहापौर
विज्ञापन

समारोह का बारह पार्षदों ने भी किया बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला को बने अभी दो साल हुए हैं लेकिन यहां विकास कार्य कम राजनीति ज्यादा देखने को मिल रही है। बुधवार को मनोनीत पांच पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस समर्थित महापौर, उपमहापौर और 12 पार्षदों ने बहिष्कार किया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस समर्थित पार्षदों में एक भी पार्षद नहीं पहुंचा। समारोह में सिर्फ भाजपा समर्थित तीन पार्षदों ने शिरकत की। समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान महापौर, उपमहापौर और पार्षदों का नदारद रहना चर्चा का विषय बना रहा।
एक दिन पहले बदला स्थान
मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का स्थान प्रदेश सरकार की अधिसूचना के मुताबिक नगर निगम धर्मशाला कार्यालय का मीटिंग हॉल था। इसमें सिर्फ 30 लोग ही बढ़ी मुश्किल से बैठ सकते हैं। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह का स्थान मीटिंग हॉल से बदलकर नगर निगम के सामुदायिक भवन में रखा गया। नगर निगम धर्मशाला की महापौर रजनी ब्यास ने कहा कि उन्हें मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की जो सूचना मिली थी, उसमें स्थान एमसी कार्यालय का मीटिंग हॉल था। जहां शपथ समारोह नहीं हुआ है। स्थान बदलने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला आयुक्त राखिल काहलो ने कहा कि शपथ समारोह में स्थान मंगलवार को बदला गया है। मीटिगं हॉल छोटा होने के कारण अंतिम समय में बदला है। इसके बारे में महापौर, उपमहापौर समेत सभी पार्षदों को फोन के माध्यम से सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों, महापौर व उपमहापौर ने मनोनीत पार्षदों का नहीं, बल्कि धर्मशाला की जनता का बहिष्कार किया है। दो साल में एमसी में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, जिसका जवाब आगामी लोकसभा चुनावों में जनता देगी। नगर निगम में अनुभवी लोगों को मनोनीत करके भेजा गया है, जो कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed