फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   राजपुर की डा. वसुधा अब पुलिस में बनेगी डीएसपी

राजपुर की डा. वसुधा अब पुलिस में बनेगी डीएसपी

Sat, 24 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
राजपुर की डा. वसुधा अब पुलिस में बनेगी डीएसपी
राजपुर (कांगड़ा)। वर्ष 2015 में एचएएस की परीक्षा पास करने वाली राजपुर (पालमपुर) की डॉ. बसुधा सूद ने अब एचपीएस की परीक्षा भी पास कर ली है। शुरू से ही मेहनत को अपना उद्देश्य बना कर चलने वाली डॉ. वसुधा सूद इस समय चौतड़ा में बतौर बीडीओ सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वसुधा आईजीएमसी से प्रथम श्रेणी में बीडीएस भी कर चुकी है। डॉ. वसुधा केएलबी में बतौर एसोसिएट प्रो. विभा सूद और पीएनबी बैंक से रिटायर सहायक महाप्रबंधक की बेटी हैं। डॉ. वसुधा के पिता रविंद्र सूद का कहना है कि वसुधा सूद 2015 में एचएएस की परीक्षा पास कर बीडीओ बनी थी। उसने बीडीएस भी किया हुआ है। डा. वसुधा ने 12वीं की कक्षा डीएवी स्कूल पालमपुर में उत्तीर्ण की है और उसके बाद बीडीएस आईजीएमसी शिमला में की है। अब एचपीएस की परीक्षा भी पास कर ली है। डॉ. वशुधा की मानें तो उसकी सफलता में उसकी बड़ी बहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्वाति सूद है, जिसने उसे हर कदम पर प्रोत्साहित किया। इसके लिए उसे आठ से दस घंटे तक की पढ़ाई करनी पड़ी। बीडीओ से अब डीएसपी बनने वाली डॉ. वसुधा का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिलेगी, उसे निर्भीकता और ईमानदारी से करूंगी। कहा कि अन्य कामों के साथ महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed