फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   धर्मशाला कॉलेज के आठ प्रशिक्षुओं को मिली नौकरी

धर्मशाला कॉलेज के आठ प्रशिक्षुओं को मिली नौकरी

Fri, 23 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज के आठ प्रशिक्षुओं को मिली नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में संयुक्त परिसर साक्षात्कार ड्राइव का आयोजन किया गया। धर्मशाला महाविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा के एमबीए विभाग की ज्वाइंट कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में दोनों संस्थानों के एमबीए विभाग के चौथे सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

आईबीएस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में मार्केटिंग और ऑपरेशन सेक्शन में नौ प्रशिक्षुओं का नौकरी के लिए चयन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील के मेहता ने बताया कि महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाई जा रही है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षुओं को रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे। एमबीए विभाग के समन्वयक डॉ. मदन गुलेरिया ने बताया कि कैंपस में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए विभाग के नौ विद्यार्थियों को नौकरी प्रदान की गई है। इससे पूर्व एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के डिविजनल मैनेजर अनिल गोस्वामी और असिस्टेंट मैनेजर आशीष गुलेरिया ने एमबीए चौथे समेस्टर के आठ प्रशिक्षुओं को शॉर्ट लिस्टेड किया गया है। एमबीए विभाग के 17 प्रशिक्षु नौकरी के लिए चयनित हो गए हैं। इस मौके पर एमबीए विभाग के प्राध्यापक अखिल गौतम, अंकिता सूद, मेघना सूद और प्रियंका शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed