{"_id":"5aad55774f1c1bc1758b60ef","slug":"201521309047-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्क निरीक्षकों की तीन माह में हो वर्कशॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्क निरीक्षकों की तीन माह में हो वर्कशॉप
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्क निरीक्षकों की तीन माह में हो वर्कशॉप
पीडब्ल्यूडी और आईपीएच एसोसिएशन ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी एंड आईपीएच वर्क इंस्पेक्टर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल नूरपुर जोन के अध्यक्ष तीर्थ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को लोनिवि के नवम वृत्त के अधीक्षण अभियंता सत्यव्रत शर्मा से मिला। लोनिवि में कार्यरत कार्य निरीक्षकों की लंबित मांगों को लेकर इस दौरान विस्तार से चर्चा की। बैठक में लोनिवि के नूरपुर मंडल के अधिशासी अभियंता दिनेश धीमान, फतेहपुर मंडल के एमपी धीमान, जवाली मंडल के रविंद्र कुमार और देहरा मंडल के सहायक अभियंता विमल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लोनिवि के नूरपुर, जवाली, फतेहपुर और देहरा मंडलों में कार्यरत कार्य निरीक्षकों की लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया। इसमें मुख्य रूप से कार्य निरीक्षकों की वृत्त स्तर पर त्रैमासिक वर्कशॉप लगाने, कार्य निरीक्षकों के अनुभाग में एक गैंग हट का प्रबंध करने, कार्यनिरीक्षकों के लंबित चिकित्सा यात्रा भत्ते के बिलों की अदायगी को अलग से बजट का प्रावधान करने, कार्य निरीक्षकों को 20:30:50 की बजाय 4:9:14 के वित्तीय लाभ देने, अनुभाग में ठेकेदारों से करवाए जाने वाले कार्यों की छाया प्रति, सीमेंट रजिस्टर, साइट ऑर्डर बुक अधिशासी अभियंता से जारी करवाना, वृत्त और मंडल में कार्यरत कार्य निरीक्षकों/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तुरंत उनके अनुभाव में कार्यरत कार्यों में तबदील करने जैसी मांगें शामिल हैं। एसोसिएशन की इन मांगों पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता सत्यव्रत शर्मा ने कार्यनिरीक्षकों की सर्कल स्तर की मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मंडल स्तर की मांगों पर चारों मंडलों के अधिशाषी अभियंताओं को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में नूरपुर जोन के महासचिव जगदीश सिंह, उपाध्यक्ष केवल सिंह, उपप्रधान तारा चंद, अनिल शर्मा और अधीक्षण अभियंता के निजी सहायक ओंकार सिंह धीमान भी मौजूद रहे।