{"_id":"5aaab18f4f1c1bbd758b5c3c","slug":"201521136015-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्लिपक मार्ग बना मुसीबत, वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्लिपक मार्ग बना मुसीबत, वाहन फंसे
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैकल्पिक मार्ग बना मुसीबत, वाहन फंसे
हरिपुर (कांगड़ा)। सकरी के पास बनाया गया वैकल्पिक मार्ग अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। वीरवार को हुई जोरदार बारिश के कारण सकरी के पास बनाया गया वैकल्पिक मार्ग जी का जंजाल बन गया। वीरवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण मार्ग दलदल के रूप में तब्दील हो गया, जिसमें वाहन फंस गए। सुबह के समय टैरेस से देहरा की ओर जा रही निजी बस यहां पर फंस गई। एक निजी बस जब यहां से गुजर रही थी तो अचानक जगह धंसने से बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने कहा कि अगर यह मार्ग पूरी तरह से तैयार नहीं था तो इसे वाहनों की आवाजाही के लिए क्यों खोला गया? लोनिवि के एसडीओ रघुवीर सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। आज जो अचानक बारिश हुई है, उससे यहां पर थोड़ी बहुत मुश्किल हो सकती है। विभाग के कर्मचारी मौके पर इसको दुरुस्त करने में जुटे हैं।