{"_id":"5aaab18d4f1c1bb8758b5aa2","slug":"201521136013-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हादसे में चालक की मौत
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में कार चालक की मौत
अपर कलोहा के पास हुआ हादसा
नैहरी का रहने वाला था वाहन चालक
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। एनएच 03 पर स्थित अपर कलोहा से आगे सिकरो दा परोह की ओर एक मोड़ पर नैहरी से आ रही एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठा नैहरी निवासी चालक सरवन सिंह पुत्र करतार चंद (59) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक कार नैहरी से नादौन की ओर जा रही थी जो सिकरो- दा-परोह और अपर कलोहा के बीच एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चालक को अंब के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा दिया गया। यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कार उतराई पर दस फीट दूर अपनी साइड पर ढलान से होती हुई ढांक पर दस फीट चढ़ गई। इसके बाद कार फिर पलटा खाकर सड़क पर गिरकर पहाड़ी की ओर खड़ी हो गई। बताया जा रहा है कि कार के आगे कोई जंगली जानवर आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। एसआई थाना रक्कड़ प्रभारी सुरेश कुमार की टीम मामले की जांच कर रही है। एसपी संतोष पटियाल ने हादसे की पुष्टि की है।