{"_id":"5a9d8df54f1c1b9b248b84dd","slug":"201520274933-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को पंजाब पेटर्न पर मिले वितिय लाभ: संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को पंजाब पेटर्न पर मिले वितिय लाभ: संघ
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राजकीय पेंशनर्स एसोसिएशन मुख्यालय नूरपुर का प्रतिनिधिमंडल विधायक राकेश पठानिया के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इसका नेतृत्व संघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएल गुप्ता ने किया।
संघ के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया और साथ ही प्रदेश के पेंशनरों को पंजाब पैटर्न की तर्ज पर वित्तीय लाभ देने की अपील की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के पेंशनरों को 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर दिए जाने वाले क्रमश: 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को भी मूल पेंशन में शामिल करने की मांग उठाई। इसके साथ ही दो वर्ष के अंतराल पर एक अतिरिक्त पेंशन यात्रा सुविधा के रूप में भी पंजाब की तर्ज पर देने का आग्रह किया। संघ के प्रधान एसएल गुप्ता ने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेडिकल भत्ते की राशि को 250 से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है। इसलिए पेंशनरों को स्थायी मेडिकल भत्ता चुनने का मौका दिया जाए। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि पेंशनरों कि उपरोक्त मांगों को शीघ्र का शीघ्र निपटारा किया जाए।