फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   छोटे पर्दे पर धमाल मचाएगा कांगड़ा का साहिल

छोटे पर्दे पर धमाल मचाएगा कांगड़ा का साहिल

Fri, 19 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर धमाल मचाएगा कांगड़ा का साहिल
कांगड़ा। शहर का कुमार साहिल कलर चैनल पर प्रसारित होने जा रहे राइजिंग स्टार सीजन दो में धमाल मचाएगा। इस शो में हिस्सा लेने के लिए साहिल का चयन टाप 44 में कर लिया गया है। प्रतियोगिता का परिणाम वोटिंग के जरिये होगा। कांगड़ा के इस युवा की सुरीली आवाज को देशभर में पहचान देने के लिए जनता को दिल खोलकर साहिल के पक्ष में वोटिंग करनी होगी।
विज्ञापन

साहिल के पिता कुलदीप कुमार ने बताया कि उनके बेटे के चयन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। साहिल के प्रशंसक भी उसके चयन के बाद उत्साहित हैं। साहिल को टाप 44 में शामिल कर लिया गया है। 20 जनवरी रात नौ बजे कलर चैनल पर प्रसारित होने जा रहे इस शो में साहिल अपनी प्रस्तुति देगा। इसके बाद 4 फरवरी को साहिल का लाइव परफॉर्मेंस भी होगा। साहिल के प्रशंसकों और जनता को एप डाउनलोड कर वोटिंग करनी होगी। उन्होंने बताया कि शो में जज की भूमिका शंकर महादेवन, मोनाली ठाकुर और दिलजीत दोसांज निभाएंगे। इसके अलावा शो के होस्ट रवि दुबे होंगे। साहिल के पिता ने कहा कि हिमाचल वासियों के प्यार की बदौलत उनके बेटे ने गायकी के कई मुकामों को पार किया है। उन्हें उम्मीद है कि जनता साहिल के पक्ष में खुलकर वोटिंग करेगी। उन्होंने बताया कि साहिल राइजिंग स्टार सीजन 2 सिंगिग रियल्टी शो में हिमाचल प्रदेश से एक मात्र प्रतिभागी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed