{"_id":"6b087abd10572b9375000e82","slug":"misuse-of-antibiotics-can-increase-the-risk-kangra-news-c-399-dsl1018-558059-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बढ़ा सकता है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बढ़ा सकता है खतरा
विज्ञापन
एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बढ़ा सकता है खतरा
धर्मशाला। मामूली संक्रमण होने पर भी बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक दवाएं लेना भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा कर सकता है। दवाओं के बार-बार गलत इस्तेमाल से बैक्टीरिया में उनके खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है, जिससे सामान्य संक्रमण का इलाज भी मुश्किल हो सकता है।
इसी चुनौती के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में द्रोणाचार्य नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषण के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) के कारणों, दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों को प्रदर्शित किया।
विद्यार्थियों ने पोस्टरों के जरिए बताया कि बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक लेना, गलत खुराक का इस्तेमाल करना और उपचार बीच में छोड़ना इस समस्या को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
इस दौरान बताया गया कि एएमआर के कारण संक्रमण के उपचार में अधिक समय लग सकता है और मरीज को गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि संक्रमण में बिना सलाह एंटीबायोटिक का सेवन न करें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवा और उसकी पूरी अवधि का पालन करें।
कार्यक्रम में संक्रमण से बचाव के लिए नियमित हाथ धोने, स्वच्छ भोजन-पानी, व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर भी जोर दिया गया। अस्पताल की एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को एएमआर के प्रति जागरूक करना और एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने संदेश दिया कि दवाओं का सही उपयोग और संक्रमण की रोकथाम ही इस बढ़ती स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के प्रभावी उपाय हैं।