{"_id":"6b087a400673cc63390927c2","slug":"agricultural-university-pensioners-demand-their-dues-kangra-news-c-95-1-ssml1021-267542-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कृषि विवि के पेंशनरों ने मांगी देनदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कृषि विवि के पेंशनरों ने मांगी देनदारियां
Fri, 27 Nov 2026 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष कृषि विश्वविद्यालय की सेवा में बिताने के बाद अब सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने ही वित्तीय अधिकारों के लिए संघर्ष और इंतजार कर रहे हैं। यह बात कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की पेंशनर सभा के अध्यक्ष डॉ. एसपी शर्मा ने कही।
इस दौरान उन्होंने करीब 120 करोड़ रुपये के वित्तीय देय लंबित होने पर रोष जताया है। इसमें वेतन संशोधन का एरियर और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ शामिल हैं। उनका कहना है कि भुगतान में देरी से बुजुर्ग पेंशनरों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। डॉ. शर्मा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी लंबित देनदारियों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने की अपील की।
डॉ. एसपी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सामान्य चिकित्सा बिलों का भुगतान दिसंबर 2022 के बाद से नहीं हुआ है। हृदय और गुर्दे के रोगियों के गंभीर चिकित्सा प्रतिपूर्ति मामले भी लंबित हैं। कई पेंशनरों की आजीवन पेंशन एरियर की करीब 41.45 लाख रुपये की राशि वर्ष 2018 से अटकी है।
विज्ञापन
लीव एनकैशमेंट का भुगतान फरवरी 2022 से लंबित है। मार्च 2022 से पेंशन कम्यूटेशन की राशि भी जारी नहीं हुई है। इसके अलावा पेंशन भत्तों और अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान निर्धारित दरों के अनुसार नहीं हो रहा है।
सभा ने 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को प्रदेश सरकार के समान लाभ देने, एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन का पुनरीक्षण करने और लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई है।