फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   निजी संपति पर बैनर-झंडे लगाने से पहले लें मालिक से अनुमति

निजी संपति पर बैनर-झंडे लगाने से पहले लें मालिक से अनुमति

Wed, 01 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
निजी संपति पर बैनर-झंडे लगाने से पहले लें मालिक से अनुमति
धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सीपी वर्मा ने सोमवार को विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर चर्चा के लिए धर्मशाला में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान आदर्श आचार संहिता के बार में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन करना होगा। आचार संहिता के उल्लंघन में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हैंडबिल और पोस्टर में ऐसी भाषा का प्रयोग न करें, जो किसी व्यक्ति या समाज को आहत करती हो। उन्होंने कहा कि जिला में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिप्रिय चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों से चुनाव प्रचार के होर्डिंग, फ्लैक्स, पोस्टर और पंफलेट इत्यादि लगाने से पहले संबंधित निर्वाचन अधिकारी को इस बारे में लिखित जानकारी देने को कहा। इसके अलावा निजी संपत्ति पर इस प्रकार की प्रचार सामग्री लगाने से पूर्व संपतित मालिक से लिखित में प्राप्त पूर्व अनुमति के बारे में भी निर्वाचन अधिकारी को अवगत करवाना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को उनकी चिंताओं के निराकरण के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी केके सरोच, एडीएम मस्त राम भारद्वाज, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed