{"_id":"59f223d44f1c1bcf538b941e","slug":"201509041108-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी घोषणा पत्र में रखी जाएं शिक्षकों की मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी घोषणा पत्र में रखी जाएं शिक्षकों की मांगें
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा को मांग पत्र सौंपा है, ताकि ये राजनीतिक दल संघ की मांगों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्थान दें। संघ चुनाव में केवल उसी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देगा, जो पार्टी संघ की मांगों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर चौहान, जिला शिमला इकाई अध्यक्ष महावीर कैंथला और राज्य प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को संघ के राज्य महासचिव नरेश महाजन, मंडी जिला इकाई अध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, जबकि महासचिव तिलक नाइक ने मंडी में कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर को मांग पत्र सौंपा है। इसके अलावा बिलासपुर में बिलासपुर जिला इकाई अध्यक्ष राकेश संधु, जिला महासचिव यशवीर रणौत, जिला मीडिया प्रभारी सुशील चंदेल ने भाजपा चुनावी घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष रणधीर शर्मा को संघ का मांग पत्र सौंपा। संघ के प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने बताया कि पुरानी पेंशन दोबारा शुरू करने, 4-9-14, अध्यापकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष, नए ग्रेड पे को बेसिक पे का भाग बनाने, नई ग्रेड पे को दो वर्ष सेवाकाल की शर्त समाप्त करने, अनुबंध से नियमित अध्यापकों और कर्मचारियों को उनकी अनुबंध की प्रथम नियुक्ति से पद वरिष्ठता लाभ सहित सभी नियमित लाभ दिए जाने के इसके अलावा हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के साथ अलग से जेसीसी की बैठक, प्रधानाचार्यों की पदोन्नति नियमित आधार पर करना, सीएडंवी को टीजीटी पदनाम, डीपीई को प्रवक्ता पदनाम, एक ही पद पर 15 साल के सेवाकाल पर दो विशेष वेतन वृद्धियां, अगले वेतन आयोग की सिफारिशें केंद्रीय वेतन आयोग के आधार पर आगामी एक वर्ष के भीतर लागू करना, पीजीटी को प्रवक्ता पदनाम देना, जबकि पीटीए, पैट और पैरा अध्यापकों को नियमित, कंप्यूटर, पंजाबी, उर्दू और एसएमसी अध्यापकों के लिए नीति बनाने की मांग संघ के मांग पत्र में शामिल हैं।