फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   200 posts of security guard and supervisor will be filled

Kangra News: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 200 पद

Fri, 02 May 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 02 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
200 posts of security guard and supervisor will be filled
धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार, जो कि दसवीं पास हों और जिनका भार 52 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच हो एवं आवेदक की लंबाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक हो, वे साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 16,500 से 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

सभी इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ पांच मई को उपरोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, छह मई को उप रोजगार कार्यालय ज्वालामुखी, सात मई को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, आठ मई को उपरोजगार कार्यालय बड़ोह, नौ मई को उपरोजगार कार्यालय फतेहपुर और 13 मई को उपरोजगार कार्यालय लंबागांव में सुबह 11:00 बजे कंपनी के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उम्मीदवार अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाणपत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि काेई हो तो वह भी साथ लेकर आएं। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ईमेल या मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed