फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   2,925 passed the written examination of police constable recruitment in Kangra

कांगड़ा में 2925 ने पास की पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा

Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
2,925 passed the written examination of police constable recruitment in Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के 28 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 3 जुलाई को ली गई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। पुलिस विभाग की ओर से घोषित किए गए इस परीक्षा परिणाम में 2,925 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। अब इन सभी उत्तीर्ण घोषित अभ्यर्थियों को जल्द ही डाक्यूमेंटेंशन के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में 3 जुलाई को 28 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार का आयोजन किया गया था। जिले में पुरुष कांस्टेबल के 205, महिला कांस्टेबल की 68 और पुरुष चालक के 20 पदों के लिए 20,104 अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग ने कांगड़ा जिला से एडमिट कार्ड जारी किए थे, जिनमें 16,698 पुरुष, 3,223 महिला और 183 पुरुष चालक शामिल थे। इनमें से 18,248 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी, जबकि 1856 अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 1786 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। इसके अलावा 70 अभ्यर्थी वे भी थे, जो कि प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में संलिप्त पाए गए थे, जिन्हें कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं लिखित परीक्षा के एक सप्ताह बाद घोषित किए गए इस परीक्षा परिणाम में 2925 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जो कि पिछली बार घोषित किए गए परीक्षा परिणाम से आधे हैं। पिछली मर्तबा 6375 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए सभी अभ्यर्थियों की डाक्यूमेंटेंशन होगी, इसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed