फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   2.60 lakhs cheated by two youths in the name of sending them abroad

विदेश भेजने के नाम पर ठगे दो युवा

Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
2.60 lakhs cheated by two youths in the name of sending them abroad
लंबागांव (कांगड़ा)। विदेश भेजने के नाम पर दो युवाओं से ठगी करने वाले एक आरोपी को लंबागांव पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान सुमीर कुमार पुत्र सुरेश चंद गांव हेव डाकघर और तहसील थुरल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

लंबागांव पुलिस के अनुसार आरोपी ने जयसिंहपुर के दो युवकों वनीत कुमार पुत्र बनवारी लाल गांव कमांद डाकघर कर्णघट और दीप राज पुत्र रखो राम गांव और डाकघर कर्णघट से विदेश भेजने के नाम पर 17 मार्च, 2020 को 2.60 लाख की ठगी की थी।
विज्ञापन

आरोपी ने युवाओं से यह रकम राजिंदर कौर निवासी राजपुरा ( पंजाब) के खाते में डलवाए थे और बाद में खुद भी गायब हो गया। जब युवाओं ने आरोपी से संपर्क साधने की कोशिश और आरोपी का दो साल बीत जाने पर भी कोई पता नहीं चला तो युवाओं ने मार्च, 2022 को लंबागांव पुलिस थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि आरोपी का परिवार अपने घर न रह कर टंबर में एक पब्लिक स्कूल के पास बने कमरे में रहता है। शनिवार को आरोपी जैसे ही टंबर में पब्लिक स्कूल के पास बने कमरे में आया तो गुप्त सूचना के आधार पर ताक लगाए बैठी लंबागांव पुलिस ने उसे दबोच लिया और पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। आरोपी को रविवार को पालमपुर एसीजेएम के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। लंबागांव पुलिस थाना के एसएचओ राम सिंह ने बताया कि इस ठगी के मामले में और जो भी आरोपी हैं, वे भी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed