फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   1965 war hero Lieutenant Colonel Uttam Singh Guleria passes away

Kangra News: 1965 युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट कर्नल उत्तम सिंह गुलेरिया का निधन

Sat, 22 Feb 2025 01:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी,देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 22 Feb 2025 01:07 PM IST
सार

भारत-पाक युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) उत्तम सिंह गुलेरिया का गुरुवार को निधन हो गया। 

विज्ञापन
1965 war hero Lieutenant Colonel Uttam Singh Guleria passes away
नायक ले. कर्नल उत्तम सिंह गुलेरिया। - फोटो : परिजन

विस्तार

वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) उत्तम सिंह गुलेरिया का गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित उनके पैतृक गांव दरकाटा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 88 वर्षीय सैन्य अधिकारी ने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। उनके पुत्र कर्नल विशाल गुलेरिया ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। योल कैंट डिवीजन मुख्यालय से आए सेना के जवानों ने सेना प्रमुख की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी गुलेरिया, दो पुत्र कर्नल विशाल गुलेरिया और विकास गुलेरिया (स्कॉटलैंड में कार्यरत) और एक पुत्री हैं।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल उत्तम सिंह गुलेरिया भारतीय सेना की बख्तरबंद कोर में सेवा करते हुए ऑपरेशन बार्की में साहसिक भूमिका निभाने के लिए सेना मेडल से सम्मानित हुए थे। उनके भाई सेवानिवृत्त कैप्टन मेहर सिंह गुलेरिया ने बताया कि उन्होंने 37 वर्षों तक सेना में सेवाएं दीं और 1994 में सेवानिवृत्त हुए। उनके पिता सूबेदार विधि चंद ने भी द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। लेफ्टिनेंट कर्नल गुलेरिया राजपूत सभा कांगड़ा के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दरकाटा पंचायत प्रधान रेवा रानी ने बताया कि वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह, सेना के पूर्व अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने जताया शोक
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के वीर नायक, देहरा विधानसभा क्षेत्र के दरकाटा गांव निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल उत्तम सिंह गुलेरिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।  देश की रक्षा में उनकी निष्ठा और सेवानिवृत्ति के बाद समाज की सेवा में उनकी भूमिका हमेशा प्रेरणादायक बनी रहेगी। उनका पराक्रम इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा और उनकी सेवाओं को सदैव गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल एवं धैर्य प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed