फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   3 दिन बढ़ाई रूट परमिट संशोधन करवाने की तिथि

3 दिन बढ़ाई रूट परमिट संशोधन करवाने की तिथि

Wed, 16 Jan 2019 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
3 दिन बढ़ाई रूट परमिट संशोधन करवाने की तिथि
तीन दिन बढ़ाई रूट परमिट संशोधन करवाने की तिथि
विज्ञापन

छुट्टियों के चलते आरटीओ ने ट्रांसपोर्टरों को दी राहत
15 तक मात्र 180 ट्रांसपोर्टरों ने ही किया था आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। रूट परमिट में संशोधन करवाने की तिथि को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कांगड़ा ने तीन दिन तक बढ़ा दिया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई थी, लेकिन छुट्टियां होने के कारण ट्रांसपोर्टरों ने विभाग से राहत की गुहार लगाई। इसके बाद यह तिथि अब 18 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताय कि रूट परमिट में संशोधन करवाने के इच्छुक ट्रांस्पोर्टर अपने आवेदन 18 जनवरी सांय पांच बजे तक उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन ट्रांस्पोर्टरों ने संशोधन के लिए अपने प्रार्थना पत्र कार्यालय में जमा करवाए हैं, उन्हें दोबारा संशोधित प्रपत्र पर अपने-अपने प्रार्थना पत्र जमा करवाना अनिवार्य होंगे। उन्होंने बताया कि पुराने प्रपत्र पर कोई भी प्रार्थना पत्र स्वीकार्य नहीं होगा। पूर्व में यह तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई थी, लेकिन इस अवधि के दौरान अवकाश होने के कारण यह तिथि 18 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। वहीं, उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 23 जनवरी को धर्मशाला में होगी।

अभी तक आए हैं मात्र 180 आवेदन
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि अभी तक मात्र 180 ट्रांसपोर्टरों ने ही रूट संशोधन के लिए आवेदन किया है। जबकि, जिला कांगड़ा में 835 निजी बसों के रूट हैं। 450 के करीब रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें दौड़ रही हैं। इसके अलावा जेएनयूआईएम की बसें भी निगम के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed