{"_id":"5bb66366867a55292a458ea7","slug":"191538679654-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा उत्सव में होगी तीन सांस्कृतिक संध्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा उत्सव में होगी तीन सांस्कृतिक संध्याएं
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। सुभाष चंद बोस मैदान धर्मशाला में 16 से 19 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा उत्सव में तीन सांस्कृतिक संध्याओं से खूब रगे जमेगा। संध्याओं के कलाकारों के नाम 11 अक्तूबर को उपसमिति की बैठक में फाइनल किए जाएंगे। उपायुक्त संदीप कुमार ने दशहरा उत्सव के प्रबंधों की समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव को और प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न समितियां बनाई गईं हैं। इस उत्सव में स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कला, संस्कृति एवं विकास को प्रदर्शित करते लेख एवं चित्र प्रकाशित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए डॉग शॉ, फ्लावर शो, तंबोला कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। 19 को रावण दहन के साथ उत्सव संपन्न होगा।
बैठक में एसपी संतोष पटियाल, एडीसी केके सरोच, एडीएम मस्तराम भारद्वाज, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा, एसीटूडीसी बाल कृष्ण चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मधु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और दशहरा कमेटी, कचहरी अड्डा व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।