फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बीएड का नहीं आया परिणाम, नहीं भर पा रहे नौकरी के फार्मं

बीएड का नहीं आया परिणाम, नहीं भर पा रहे नौकरी के फार्मं

Thu, 13 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बीएड का नहीं आया परिणाम, नहीं भर पा रहे नौकरी के फार्मं
बीएड का परिणाम न आने से नौकरी के फार्म नहीं भर पा रहे अभ्यर्थी
विज्ञापन

दो माह पहले ली थी एचपीयू ने बीएड के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की लेटलतीफी के चलते प्रदेश में हजारों बीएड के अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। विवि ने दो माह पहले बीएड के चौथे सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं ली थीं, लेकिन अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इससे केंद्रीय विद्यालय के 8339 पदों के लिए अध्यापकों की निकली भर्ती के फार्म अभ्यर्थी नहीं भर पा रहे हैं।

राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय से चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों मनु, कमलेश, पूर्ण, शेर सिंह, अक्षय, अनुराधा, कुशल, नेहा, अवनी, कामिनी, तनुजा, अर्चना, रचना, तस्लीम, मनीष, ककुन, रिंपिका, शिवानी, कमलेश, सुनील, मदन, निर्मल, नरेंद्र, राजेश, जोया, मेहक, रितिका, अंजना, और साक्षी ने कहा कि उन्होंने टैट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) अपीयरिकंग में दी है। यदि उनका बीएड का परीक्षा परिणाम आ जाता है, तो नियमों के अनुसार वे केंद्रीय विद्यालय अध्यापक भर्ती को आवेदन करने के लिए योग्य हो जाएंगे। ऐसे में उन्होंने विवि प्रशासन से शीघ्र बीएड की परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। अभ्यर्थियों ने इससे पूर्व बीएड परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed