{"_id":"5b6b0e614f1c1bb8538b787e","slug":"191533742689-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोवा प्राधिकरण ने पालमपुर में लगाई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोवा प्राधिकरण ने पालमपुर में लगाई कार्यशाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर में दवा प्राधिकरण ने लगाई कार्यशाला
दवा विक्रेताओं को दी अधिनियम में हुए बदलाव की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
खैरा (कांगड़ा)। दवा प्राधिकरण ने पालमपुर और कांगड़ा के दवा विक्रेताओं के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया। सहायक दवा नियंत्रक आशीष रैणा की अध्यक्षता में दवा विक्रेताओं को दवा अधिनियम में हुए बदलाव की जानकारी दी गई। आशीष रैणा ने दवा विक्रेताओं को शेडयूल एच-1 दवाओं के क्रय विक्रय का रिकॉर्ड मेंटेन करने पर बल दिया। वहीं, दवा निरीक्षक पालमपुर प्यार चंद ठाकुर ने 1 एमएल की सिरिंज का भी रिकॉर्ड रखने की हिदायत दी ।26 वर्ष से कम आयु के युवाओं सिरिंज बेचने पर सतर्क रहने के निर्देश दिए, ताकि सिरिंज का दुरुपयोग न हो सके। सभी दवा विक्रेताओं को ड्रग एक्ट में शामिल नई जानकारियों से भी अवगत करवाया गया। जिला कांगड़ा अध्यक्ष सुरेश वासुदेवा ने दवा प्रशासन को सभी दवा विक्रेताओं की ओर से दवाओं के उचित क्रय, विक्रय और नियमों के अनुसार ही दवा का भंडारण, क्रय-विक्रय करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर सहायक दवा नियंत्रक आशीष रैना, दवा निरीक्षक पालमपुर प्यार चंद, जिला दवा विक्रेता संघ के प्रधान सुरेश वासुदेवा, महासचिव अरविंद चौधरी, हैपी, अशोक सूद, जय कारण सेठ, दीपक नाग, देवेंद्र परमार, मोनू, डॉ अंतरिक्ष सूद, सुनील, दिनेश, सहित अधिकतर दवा विक्रेता मौजूद रहे।