फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फर्जीवाड़े से जमीन हथियाने के मामले में चार आरोपियों को सजा

फर्जीवाड़े से जमीन हथियाने के मामले में चार आरोपियों को सजा

Mon, 21 May 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़े से जमीन हथियाने के मामले में चार आरोपियों को सजा
फर्जीवाड़े से जमीन हथियाने पर चार को सजा
विज्ञापन

दो को चार-चार और दो को दो-दो साल कारावास
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नूरपुर कनिका चावला की अदालत ने फर्जीवाड़े से अपने हिस्सेदार की जमीन हथियाने के मामले में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को चार-चार और दो अन्य आरोपियों को दो-दो साल की कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी तरसेम कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता राज रानी पत्नी अश्वनी कुमार निवासी जसूर तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा (हिप्र) ने 21 मई 2005 को नूरपुर पुलिस थाने में आरोपी अनिल कुमार पुत्र योगेश चंद निवासी जसूर, सुदेश कुमारी पत्नी योगेश चंद, युगल पुत्र कर्म चंद निवासी फतेहपुर, रतन चंद निवासी कोपड़ा, कुलतार सिंह निवासी गांव गुरियाल के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर उसके पति के हिस्से की जमीन हड़पने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें पुलिस ने भादंसं की धारा 419, 420, 465, 468, 471 और 120 वी के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसका पति अश्वनी कुमार घड़साना में मुरब्बे की देखरेख के सिलसिले में ज्यादा राजस्थान ही रहता था, जबकि उनकी जसूर में खाता नंबर 180 कुछ जमीन थी और आरोपी अनिल कुमार भी जमीन में हिस्सेदार था लेकिन आरोपी अनिल कुमार ने 2 सितंबर 2003 को फर्जीवाड़ा कर उसके पति अश्वनी कुमार की अनुपस्थिति में अपने मामा युगल पुत्र कर्म चंद को खड़ा कर जमीन का मुख्त्यार नामा अपनी माता सुदेश कुमारी के नाम बनवा लिया और बाद में सुदेश कुमारी ने 29 अक्तूबर 2003 में कागजों में अनिल कुमार को सेल कर दी। इस केस के दौरान सुदेश कुमारी की मौत हो गई। इस मामले की सुनवाई करते हुए एसीजेएम कनिका चावला की अदालत ने आरोपी अनिल कुमार और उसके मामा युगल को चार-चार साल की कठोर कारावास और अलग-अलग धाराओं के तहत 13-13 हजार रुपये जुर्माने तथा मुख्त्यारनामा बनवाने के समय गवाही देने वाले आरोपी रतन चंद और कुलतार सिंह को विभिन्न धाराओं के तहत दो-दो साल का कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed