फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वीसीसीएन ने जीती तिलक राज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

वीसीसीएन ने जीती तिलक राज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 02 May 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
वीसीसीएन ने जीती तिलक राज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
वीसीसीएन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

विजेता, उपविजेताओं को किया पुरस्कृत
नूरपुर (कांगड़ा)। स्वर्गीय तिलक राज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर वीसीसीएन टीम ने स्टार इलेवन को चार विकेट से हराकर कब्जा किया। फाइनल मैच का आगाज विधायक राकेश पठानिया ने किया, जबकि प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक की धर्मपत्नी बंदना पठानिया ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक तिलक परिवार से ईशान महाजन ने बताया कि टॉस जीत कर स्टार इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 156 रन बनाए। वीसीसीएन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 157 रन बनाकर मैच जीत लिया। पृथ्वी को मैन ऑफ दी सीरीज चुना गया। पृथ्वी ने 11 विकेट और 162 रन बनाए। 180 रन बनाने वाले बल्लेबाज को बेस्ट बल्लेबाज तथा 21 विकेट लेने वाले गेंदबाज को बेस्ट गेंदबाज का अवार्ड दिया गया। मैन ऑफ दी मैच चिराग रहे। विजेता टीम को 31 हजार, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार इनाम स्वरूप भेंट किए गए। इस अवसर पर जीवन महाजन, गुलशन महाजन, ईशान महाजन, अश्वनी डफफा, धर्मपाल, केवल कृष्ण, भास्कर मिन्हास सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों की ओर से चेली हादसे में घटना स्थल से अपनी जान बचाकर बाहर निकले बहादुर रणवीर को बहादुरी अवार्ड से नवाजा गया।

तिलक परिवार चलाएगा नशे के खिलाफ मुहिम
तिलक परिवार की तरफ से इस प्रतियोगिता के आयोजन का कार्यभार संभलने बाले 17 वर्षीय ईशान महाजन ने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए तिलक परिवार निरंतर सामाजिक गतिविधियों तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलकूद के प्रति उत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed