{"_id":"5ae767664f1c1b9b098b764f","slug":"191525114726-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं काटकर घर आ रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं काटकर घर आ रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
फतेहपुर (कांगड़ा)। बरोट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कुलभूषण (32) निवासी बरोट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कुलभूषण अपने गेहूं के खेत से घर वापस आ रहा था। जब वह जसूर-तलवाड़ा सड़क पर बरोट के समीप से गुजर रहा था तो पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग और परिजन उसे तुरंत पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी जवाली मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।