फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   इंदु गोस्वामी की जुबां से छलका हार का दर्द

इंदु गोस्वामी की जुबां से छलका हार का दर्द

Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
इंदु गोस्वामी की जुबां से छलका हार का दर्द
विनोद राणा
विज्ञापन

पालमपुर(कांगड़ा)। पालमपुर में विस चुनाव हार चुकीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्याशी इंदु गोस्वामी की जुबां पर आखिर हार का दर्द ब्यां हो ही गया है। इसमें उन्हें इस बात का दर्द है कि वे कांग्रेस से नहीं, बल्कि अपनों से ही हारी हैं। इसका कारण उन्होंने संगठन में तालमेल न होने की बात भी कह दी है, जबकि हार का अंदरखाते क्या कारण रहा। यह भाजपा की बैठक में कार्यकर्ता अपनी जुबां से ब्यां करेंगे।

पहली बार विस चुनाव हार चुकी इंदु गोस्वामी ने भले ही हार के पीछे नाम किसी का नहीं लिया है। लेकिन, उन्होंने इसके लिए अपरोक्ष तौर पर जिम्मेवार पार्टी के संगठन में बैठे बड़े पदाधिकारियों को भी ठहराया है। यहां तक उन्होंने यह भी कह दिया कि जहां पर भाजपा प्रधान जीते हैं। वहां पर कांग्रेस को 500 से 600 तक लीड मिली। उन्होंने यह माना कि संगठन में बैठे पदाधिकारियों के बूथों पर ही लीड नहीं मिल पाई। इसका कारण यह रहा कि इन पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ काम ही नहीं किया। कहा कि बूथ रिपोर्ट से साफ है कि बड़े दिग्गजों के बूथों पर ही लीड नहीं मिली, जबकि उन्होंने कह दिया कि अब पालमपुर ही मेरी कर्मभूमि है और रहेगी। बीस हजार लोग उनके साथ हैं और वे अब आने वाले दिनों में उनके साथ खड़ा रहेंगी। उनका यह चुनाव बुटेल परिवार के साथ बिना संसाधनों के था, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि हर कार्यकर्ता ने मेहनत की। लेकिन, उन्हें अंदरखाते इस बात की टीस है कि सबने उत्साह के साथ काम किया होता तो, नतीजा कुछ और होता। कहा कि सरकार बनने के बाद पार्टी की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें हार के कारणों का पता कार्यकर्ता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed