{"_id":"59e7a12b4f1c1bee688b65db","slug":"191508352299-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कांगड़ा जिला में तीन महिला प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने कांगड़ा जिला में तीन महिला प्रत्याशी
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। भाजपा की ओर से बुधवार शाम को जारी की गई प्रत्याशियों की लिस्ट में पिछले विस चुनाव की तुलना में इस बार पांच नए चेहरों को जगह दी गई। नूरपुर, फतेहपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां और पालमपुर से इस बार भाजपा ने टिकटें बदल दीं। नूरपुर से राकेश पठानिया और जयसिंहपुर से रविंद्र रवि धीमान ने तो पिछले चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ा था। दोनों नेता हारे थे, लेकिन इससे पार्टी जीत की दहलीज पर दम तोड़ गई थी। वहीं, भाजपा ने 10 सीटों पर पुराने चेहरों को ही तवज्जो देकर उन पर विश्वास जताया।
बाक्स-
पहली बार चुनाव लड़ रहे इंदु और कृपाल
फतेहपुर से कृपाल परमार और पालमपुर से इंदु गोस्वामी दोनों नेताओं को पहली बार विधानसभा चुनाव लड़वाया जा रहा है।
बलदेव और प्रवीण का इस बार कटा टिकट
पिछली बार पार्टी टिकट पर फतेहपुर से चुनाव लड़ने वाले बलदेव ठाकुर और पालमपुर से प्रवीण शर्मा का इस बार टिकट कट गया।
पहली बार तीन महिला प्रत्याशी उतारीं
भाजपा ने 15 में से तीन सीटें पर महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। भाजपा ने शाहपुर से सरवीण, पालमपुर से इंदु गोस्वामी और इंदौरा से रिता धीमान को उम्मीदवार बनाया है।
कपूर को टिकट मिलने पर कांग्रेस ने बांटी मिठाइयां
टिकट कटने की अटकलों के बाद नाराज चल रहे किशन कपूर का जैसे ही टिकट फाइनल हुआ तो पूर्व मंत्री के घर पर जमकर पटाखे चले। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा के कुछ समर्थकों ने कपूर को टिकट मिलने पर मिठाइयां बांट दीं।
विज्ञापन
उत्तम चौधरी के साथ सियासी गुगली
भाजपा की प्रत्याशियों की अघोषित सूची में कांगड़ा से बतौर उम्मीदवार उत्तम चौधरी का नाम था। लेकिन, नड्डा के बुधवार को कांगड़ा दौरे के बाद उत्तम चौधरी का टिकट कट गया और संजय चौधरी की लाटरी निकल गई।
नड्डा से मिले विरोध करने वाले गुट
शांता के घर यामिनी परिसर में शांता के साथ मुलाकात के बाद जेपी नड्डा से कुछ प्रत्याशियों के विरोध में गुट मिले। इन गुुटों ने शाहपुर, जयसिंहपुर, पालमपुर की टिकटों पर नाराजगी जताई।