{"_id":"5c65bd1dbdec2273875d5bc7","slug":"181550171421-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रियूंड-बरोट में हुआ ताजा हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रियूंड-बरोट में हुआ ताजा हिमपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाधार, त्रियूंड-बरोट में बर्फ, निचले इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश
मुल्थान के कई गांवों में हुई 2 से 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी
बरोट-लुहारड़ी, बरोट-कोठीकोड सड़क वाहनों के लिए बंद
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला/मुल्थान (कांगड़ा)। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच वीरवार को धौलाधार की पहाड़ियों सहित मुल्थान तहसील के कई गांवों में बर्फबारी हुई। इस दौरान मुल्थान के गांवों में दो से 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। वहीं धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों सहित अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर भी जारी रहा।
जानकारी के अनुसार मुल्थान तहसील के तहत गांव राजगुधा, कोठी कोड, धुविंग, विजनिंग, जधार, घेरना, कोठी कलिंग और स्वाड़ आदि गांवों में दो से 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया, जबकि इन गांवों में पहले से ही एक फुट के आसपास बर्फबारी हुई थी। वहीं बरोट-लुहारड़ी, बरोट-कोठीकोड सड़क मार्ग भी वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद हैं। केवल मात्र बरोट-घटासनी मुख्य मार्ग ही वाहनों के लिए खुला है, जबकि बरोट से आगे गाड़ियों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है। वहीं वीरवार को जिला के कई निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहा, जबकि कई इलाकों में बादलों के साथ धूप खिली रही।