फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   25 करोड़ से बनेगा सिविल अस्पताल भवारना का भवन

25 करोड़ से बनेगा सिविल अस्पताल भवारना का भवन

Thu, 03 Jan 2019 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
25 करोड़ से बनेगा सिविल अस्पताल भवारना का भवन
25 करोड़ से बनेगा भवारना सिविल अस्पताल भवन
विज्ञापन

पांच मंजिल बनने वाले भवन में पार्किंग समेत ऑपरेशन थिएटर भी बनेगा
अस्पताल में कर्मचारियों के आवास को अलग से होगी व्यवस्था
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल भवारना को जल्द ही भव्य भवन मिल जाएगा। पांच मंजिल बनने वाले इस भवन में स्टाफ क्वार्टर अलग से बनेेंगे। यह भवन करीब 18 कनाल जमीन पर बनेगा, जिसका क्षेत्रफल सिविल अस्पताल पालमपुर से भी अधिक होगा। भवन के लिए अस्पताल प्रशासन ने लोक निर्माण को जमीन सौंप दी है। इस भवन के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने से सुलह समेत जयसिंहपुर विस क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

पांच मंजिल बनने वाले इस भवन में धरातल में पार्किंग की सुविधा रखी गई है, जबकि चिकित्सकों के ड्यूटी रूम से लेकर, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, महिला और पुरुष वार्ड की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। साथ ही हर मंजिल में मरीजों के तीमारदारों के लिए प्रतीक्षा हाल रखा गया है। अस्पताल में क्रांफेंस हाल भी बनाया जाएगा। अस्पताल के कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर अलग से बनाया जाएगा। उधर, अस्पताल के बीएमओ डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि अस्पताल भवन के लिए लोक निर्माण विभाग को जमीन दे दी गई है। पुराने भवन को जल्द गिराने की प्रक्रिया शुरु की जा रही है। वहीं एसडीओ लोक निर्माण विभाग विजय वर्मा ने कहा कि अस्पताल के भवन की मिट्टी को परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है। भवन बनाने से पहले हर बात को पुख्ता कर अस्पताल भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि भवारना अस्पताल के भवन के लिए बजट मुहैया करवा दिया गया है। भवन जल्द बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल का भवन बनते ही लोगों को अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विस के अलावा जयसिंहपुर
विज्ञापन

विस के लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed