{"_id":"5bf991febdec22417b50c3a1","slug":"181543082494-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला से जोरावर स्टेडियम तक चलेगी विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला से जोरावर स्टेडियम तक चलेगी विशेष बसें
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला से जोरावर स्टेडियम तक चलेंगी विशेष बसें
जिला प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां, उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
शीतकालीन सत्र तपोवन
बिजली-पानी, सफाई और पार्किंग की सही व्यवस्था करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। इस बार विधानसभा परिसर तपोवन में 10 से 15 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र में काम करवाने आए लोगों के लिए विशेष बस सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन धर्मशाला बस स्टैंड से जोरावर स्टेडियम तक लोगों को ले जाने और लाने के लिए विशेष बसें चलाएगी। इससे दूसरे जिला से आए लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा इस बार तपोवन निवासियों को स्थायी वाहन पास बनाना होगा। प्रशासन ने पुलिस विभाग को धर्मशाला नगर निगम प्रशासन का सहयोग लेकर विधानसभा सत्र के दौरान तपोवन एवं आसपास के स्थायी निवासियों के लिए स्थायी वाहन पास बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि इससे वहां के स्थायी बाशिंदों को दिक्कतों से निजात मिलेगी और हर बार पास बनवाने से भी छुटकारा मिलेगा। शीतकालीन सत्र के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त संदीप कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल और विधासभा परिसर तपोवन के इंचार्ज विनय कुमार भी मौजूद रहे। सहायक आयुक्त कुलबीर राणा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों और विधानसभा सदस्यों के ठहरने संबंधी प्रबंधों का जायजा लिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने बिजली-पानी, साफ-सफाई, यातायात एवं पार्किंग की सही व्यवस्था एवं सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित बनाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिचाई एवं जनस्वास्थ्य, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, अग्निशमन एवं जिला सूचना इत्यादि सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।