{"_id":"5b20113d4f1c1b13358b64af","slug":"181528828221-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ आईटीआई में आज होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ आईटीआई में आज होंगे साक्षात्कार
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ आईटीआई में साक्षात्कार आज
बैजनाथ (कांगड़ा)। शहीद दिवान चंद कटोच आईटीआई बैजनाथ में देेश की प्रतिष्ठित कंपनी आज कैंपस इंटरव्यू लेगी। आईटीआई के प्रबंधक नवीन कटोच ने बताया कि 13 जून को सुबह साढ़े दस बजे ल्यूमिनस पावर टेक्निकल प्राइवेट लिमिटेड आईटीआई पास हो चुके या आईटीआई चौथे सेमेस्टर में पढ़ रहे पशिक्षुओं का साक्षात्कार लेगी। इसमें किसी भी संस्थान के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। नवीन कटोच ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को कंपनी वेतन के साथ अन्य भत्ते भी देगी। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मोटर मेकेनिक व्हीकल और फिटर ट्रेडस के विद्यार्थी अपना आधार कार्ड, दसवीं और आईटीआई के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी साथ लेकर आएं।