{"_id":"5b2011324f1c1bf86e8b7a36","slug":"181528828210-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा बगवां नप उपचुनाव को पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा बगवां नप उपचुनाव को पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां नप उपचुनाव को पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन
दो ने नामांकन पत्र लिए, दो ने एनओसी को किया आवेदन
अनिल भंडारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां नगर परिषद के वार्ड नंबर-7 के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के प्रथम दिवस हालांकि किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है, लेकिन नगर वासियों की नजरें लगातार इस चुनाव की ओर लगी हुई हैं।
वार्ड से निवर्तमान पार्षद स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका के विधायक चुने जाने से यह वार्ड रिक्त हो गया था, जबकि चुनाव आयोग ने वार्ड के उपचुनाव के लिए 28 जून की तिथि निर्धारित की थी। हालांकि गत नप चुनाव में चार भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के जीत हासिल कर अपनी पार्टी के वजूद का परचम लहराया था, लेकिन, कूका के विधायक बनने के बाद से पार्षदों की संख्या का पलड़ा दोनों तरफ बराबर चल रहा है। उपचुनाव में जीत किसी भी पार्टी को नप की सत्ता में काबिज कर सकती है। चुनाव आयोग ने नामांकन पत्र भरने की तिथि 12 से 14 जून तक निर्धारित की है। लेकिन, नामांकन भरने के प्रथम दिन कोई भी पत्र दाखिल न होने से अब उम्मीद जताई जा रही है कि 13 और 14 जून को कुछ उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उधर, ईओ चमन लाल कपूर ने बताया कि नामांकन के प्रथम दिन एक भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा है। लेकिन, उपचुनाव के लिए विनेश बस्सी और चेतना कुमार ने चुनाव अधिकारी से नामांकन पत्र हासिल किए गए हैं, जबकि दो अन्यों ने नप में एनओसी के हलिए आवेदन किया है। विनेश बस्सी भाजपा समर्थित और चेतना कुमार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार माने जा रहे हैं।