{"_id":"5b0309c74f1c1be8408b6c9b","slug":"181526925767-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंज सीएचसी में सिर्फ दो बैड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंज सीएचसी में सिर्फ दो बैड की सुविधा
Updated Mon, 21 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंज सीएचसी में सिर्फ दो बेड की सुविधा
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बढ़ा है दर्जा
नई सरकार आने के पांच माह बाद भी नहीं बदली व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज में पूर्व सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर दिया था लेकिन सुविधाएं अभी तक वहां पर स्वास्थ्य उपकेंद्र के बराबर हैं। सीएचसी लंज में मरीजों के लिए सिर्फ दो बेडों का प्रावधान है। उन बेडों की भी दयनीय स्थिति है। सूबे में नई सरकार के गठन के पांच महीने बाद भी सीएचसी लंज में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। सीएचसी में सुविधा के अभाव के कारण मरीजों को उपचार के लिए शाहपुर और टांडा अस्पताल का रुख करना पड़ता है। लंज सीएचसी से शाहहपुर विस क्षेत्र की दस, कांगड़ा की आठ और देहरा की तीन पंचायतों के लोगों लाभ मिल सकता है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग यहां डॉक्टर समेत अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने में नाकाम है। वर्तमान में सिर्फ एक डॉक्टर सीएचसी में तैनात है, जो दिन में सेवाएं देते हैं। अगर कोई मरीज रात को आए तो उसे रेफर कर दिया जाता है। उधर, रणजीत सिंह बग्गा, सुमन मेहरा, सेवा सिंह, सुनील कुमार, फोजा सिंह, राजेश कुमार, विक्रम सिंह, रमन कुमार, दीलवर सिंह ने प्रदेश सरकार से सीएचसी की दशा सुधारने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सीएचसी के नए भवन का शिलान्यास नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस राणा ने कहा कि सीएचसी लंज के भवन का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।