{"_id":"5abfd2d84f1c1ba8618b4b0c","slug":"181522520792-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्खों के ताल में गिरा रिहायशी मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्खों के ताल में गिरा रिहायशी मकान
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर पंचायत के तहत आते सिक्खां दा ताल में एक रिहायशी मकान गिर गया। मकान गिरने से हालांकि किसी प्रकार का जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन एक परिवार बेघर हो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुमेर चंद (53) साथ लगते अपने बड़े भाई के मकान में पत्नी एवं बच्चों के साथ सोया हुआ था कि अचानक मकान गिर गया। मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। शनिवार को राजस्व विभाग के ग्राम राजस्व अधिकारी संजीव शर्मा ने मौके का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई हेतु भेजी। वहीं पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी, उपप्रधान मदन गोपाल, बीडीसी सदस्य ज्योति शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गरीब परिवार को मुआवजा दिया जाए, ताकि उसे कुछ राहत मिल सके। वहीं इस संदर्भ में उपतहसील कार्यालय परागपुर नायब तहसीलदार मदन सिंह राणा ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।