{"_id":"5aa026554f1c1b512f8b5ff3","slug":"181520445013-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में मुंडन कक्ष, कन्या पूजन स्थल की मुफ्त व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में मुंडन कक्ष, कन्या पूजन स्थल की मुफ्त व्यवस्था
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी ( कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में 18 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र में बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर सहायक मंदिर आयुक्त एवं एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकारी मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश अवस्थी ने बैठक के मुद्दों से अवगत करवाया।
सहायक मंदिर आयुक्त राकेश शर्मा ने चैत्र नवरात्र से पूर्व समस्त तैयारियों को समय पर पूरा करने और बैठक में दिए जाने वाले निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान मंदिर का सफाई का ठेका भी हुआ है। 18 व्यक्ति हर माह सफाई करेंगे। ठेके के अनुसार नवरात्र में अतिरिक्त 20 कर्मी सफाई करेंगे। कुल 38 कर्मी नवरात्र में उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें आईकार्ड भी जारी किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि मंदिर के जवाबदेह कर्मी ये सुनिश्चित करें क्योंकि अभी तक सफाई के कर्मियों की कमी की पूर्ति नहीं हुई है, जो सही नहीं है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए मुंडन कक्ष, कन्या पूजन स्थल, मेडिकल कैंप, निशुल्क लंगर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर परिषद पार्किंग रेट लिस्टों के बोर्ड नवरात्र से पूर्व लगाए। नवरात्र के दौरान धारा 144 लागू करने, भीक्षावृत्ति को रोकने, ढोल नगाड़ों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, श्रद्धालुओं के पूरी चेकिंग के बाद ही दर्शनों के भेजने, लंगर को शहर से बाहर लगाने, लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध, नारियल मंदिर में ले जाने पर प्रतिंबध रहेगा। इसके अलावा मंदिर से सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए बाकायदा कंट्रोल रूम भी तैयार किया जाएगा। पूरे शहर को सात सेक्टरोें में बांटा जाएगा। शहर के बाहर बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चयनित किए जाएंगे। इस मौके पर मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश अवस्थी, सहायक मंदिर अधिकारी अमित गुलेरी, डीएसपी योगेश दत्त जोशी, नप अध्यक्ष भावना सूद, नप कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, डॉ. सतिंद्र वर्मा, एसडीओ आईपीएच प्यारे लाल, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार, एसडीओ विद्युत एमपी शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा, एसएचओ मनोहर चौधरी, अधीक्षक मंदिर अंजू शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक देशराज, बलदेव, कमल ठाकुर, सुनीता देवी, सिक्योरिटी इंचार्ज रविदत्त भारद्वाज, मुख्य आरक्षी कमलजीत और राजकुमार, राजिंद्र, अवतार, देवराज, सुमित, हैपी, गुड्डू और समस्त मंदिर न्यास सदस्य एवं अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट
शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा
सहायक मंदिर आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देशों पर एसएचओ मनोहर चौधरी ने आश्वस्त किया कि शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ज्वालामुखी शहर को नवरात्र से पूर्व अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसमें ज्वालामुखी मुख्य मंदिर मार्ग, सब्जी फल मार्केट, मार्ग नंबर दो, तीन बस स्टैंड और अन्य मार्ग शामिल रहेंगे, यह निर्णय भी बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
नवरात्र पहले होंगी पानी की टंकियों की सफाई
मंदिर न्यास की ओर से नवरात्र से पहले समस्त पानी की टंकियों की साफ सफाई करके दुरुस्त किया जाएगा। स्वच्छ पेयजल व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी। नवरात्र में श्रद्धालुओं को लाइनों में भी पीने के पानी पिलाने के लिए कर्मी लगाए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग करेगा नियमित चेकिंग
नवरात्र के दौरान लंगरों में बनने वाले भोजन, ढाबों और दुकानों में खाद्य पदार्थों की नियमित चेकिंग स्वास्थ्य विभाग करेगा। खाने-पीने की वस्तुओं को ढक कर रखें ताकि कोई भी बीमारी न फैले। वहीं सफाई का भी उचित ध्यान रखें।