फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   खनन माफिया हमला मामले की जांच के आदेश

खनन माफिया हमला मामले की जांच के आदेश

Sun, 04 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया हमला मामले की जांच के आदेश
धर्मशाला। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मंड मझवाह में लगे स्टोन क्रशर मालिकों की ओर से स्थानीय निवासी पूर्ण चंद का अपहरण कर उस पर जानलेवा हमला के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को धर्मशाला सचिवालय में पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने स्पॉट पर एसपी कांगड़ा को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। पीड़ित के परिजन लगातार आरोपियों केे पकड़ने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 30 जनवरी को खनन माफिया ने पूर्ण चंद को अगवा कर लाठी-डंडों, लोहे की राड और बेसबॉल के बैट से अधमरा कर फेंक दिया।
विज्ञापन


टांडा में बच्चे की मौत मामले की जांच के आदेश
टांडा अस्पताल में मंगलवार देर रात लदवाड़ा सड़क हादसे में घायल 9 साल के बच्चे लदवाड़ा निवासी अभिनव पुत्र सुरजीत की कथित रूप से करीब दो घंटे तक सही उपचार न मिलने के चलते हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में पूछे गए प्रश्न के जवाब में मामले के संबंध में अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बिना इलाज बच्चे की मौत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस मामले की जांच होगी। मंगलवार रात 10.30 बजे टांडा की इमरजेंसी में कथित रूप में इलाज में देरी की वजह से बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद रात को परिजनों ने डाक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ टांडा में हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed