फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम शुरु करो या छोड़ दो

मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम शुरु करो या छोड़ दो

Tue, 01 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम शुरु करो या छोड़ दो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में पुरानी सब्जी मंडी के पास बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग कम शॉपिंग सेंटर को लेकर अब नगर परिषद ने भी कंपनी को साफ कह दिया है कि या तो काम शुरू करो या पार्किंग का टेंडर छोड़ दो।
विज्ञापन

पालमपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने वाली कंपनी ने नप से काम के लिए मोहलत (एक्सटेंशन) मांगी थी। बावजूद इसके मोहलत खत्म होने के बाद भी पार्किंग का काम शुरू नहीं हो पाया। पार्किंग का काम करीब नौ साल से लटका हुआ है। ट्रिपल पी मोड पर बनने वाली इस पार्किंग का नप एक कंपनी को टेंडर दे चुकी है, लेकिन अभी तक यह कंपनी इस पार्किंग का काम शुरू नहीं कर पाई। बताया जाता है कि कंपनी ने नप से 31 मई माह तक काम शुरू करने की ओर मोहलत मांगी थी। इस पर नप ने कंपनी को मोहलत दे दी थी।
विज्ञापन

अब इसके बाद दो माह बीत जाने पर भी कंपनी काम शुरु नहीं कर पाई है। लिहाजा, अब नप ने कंपनी को नोटिस भेज दिया है कि या तो काम करो, या काम छोड़ दो। पार्किंग का काम शुरू न होने पर एसडीएम पालमपुर ने भी नप से जवाब मांगा था कि अब तक पार्किंग का काम क्यों शुरू नहीं हो पाया है। इस पर नप ने एसडीएम के पास अपना तर्क रखा था। लेकिन एसडीएम इस पर सहमत नहीं दिखे थे। अब नप की ओर से कंपनी को काम शुरू करने का नोटिस चला गया है। पालमपुर में ट्रिपल पी के तहत बनने वाली इस मल्टी स्टोरी पार्किंग पर लोगों ने भी शोपिंग सेंटर में दुकानें लेने के लिए पैसा लगाया है, लेकिन काम शुरू न होने पर लोग भी चिंतित होने लगे हैं, जबकि कई लोगों ने अपना पैसा वापस भी ले लिया है। उधर, नप के कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी ने कहा कि कंपनी को नोटिस भेज दिया है। अब और इंतजार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक शुरू हो जाना चाहिए था काम : मंढोत्रा
एसडीएम पालमपुर बलवान मंढोत्रा ने कहा कि पार्किंग का काम अब तक हो जाना चाहिए था। लेकिन, इसे अब तक लटकाए रखा। उन्होंने नप को इसे लेकर सख्त आदेश दिए कि इस पर जल्द पर कार्यवाई हो।


क्या है मामला
मल्टी स्टोरी पार्किंग का जून 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सांसद शांता कुमार की मौजूदगी में इस पार्किंग का शिलान्यास किया था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। इसके बाद जनवरी 2015 में मुख्यमंत्री ने इस पार्किंग का फिर से शिलान्यास किया। निजी कंपनी से पार्किंग टेंडर भी हो गया। बावजूद अब तक इसका काम शुरू नहीं पाया है, जबकि नप ने जमीन भी क्लीयर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed