फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   18 thousand devotees visited Jwalaji on the sixth Navratri amid rain showers.

Kangra News: ज्वालाजी में बारिश फुहारों के बीच छठे नवरात्र पर 18 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 15 Apr 2024 06:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
18 thousand devotees visited Jwalaji on the sixth Navratri amid rain showers.
ज्वालामुखी में पांचवें नवरात्र तक चढा साढ़े 37 लाख का चढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। वहीं अब तक पांच नवरात्रों में साढ़े 37 लाख का चढ़ावा श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाया गया है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
तहसीलदार और मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए मंदिर तीन दिन छठी, सप्तमी और अष्टमी को 24 घंटे खुला रहेगा ताकि कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि मंदिर कार्यालय के बाहर निशुल्क दवाइयों का काउंटर भी लगाया गया है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को लाइनों में ही दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। ज्वालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा इंतजाम किया गया है और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। मंदिर में लंगर व्यवस्था दिन रात सुचारु चलाई जा रही है। रविवार को नवरात्र के छठे दिन रविवार को बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। रविवार को लगभग 18 हजार श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए ।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी और तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि पांचवें नवरात्र पर भक्तों की ओर से 8 लाख 53 हजार 776 रुपये अर्पित किए गए। छठे नवरात्र पर लगभग 18 हजार श्रद्धालुओं ने दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए।

ईएसआई अस्पताल में पर्ची काउंटर पर रविवार को लगी कतारें। संवाद

ईएसआई अस्पताल में पर्ची काउंटर पर रविवार को लगी कतारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed