फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   18 buffaloes recovered from truck, two youths arrested on charges of animal cruelty

Kangra News: ट्रक से 18 भैंसें बरामद, पशु क्रूरता के आरोप में दो युवक किए गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 09:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Mar 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
18 buffaloes recovered from truck, two youths arrested on charges of animal cruelty
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 18 भैंसें बरामद की हैं। इन छोटी-बड़ी भैंसों को ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और इन्हें पठानकोट से होशियारपुर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस टीम को देखकर ट्रक चालक और उसका सहयोगी हिलटॉप मंदिर के पास वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली और बरामद भैंसों को सुरक्षित रूप से डमटाल स्थित राम गोपाल मंदिर की गोशाला पहुंचाया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सुजानपुर (पठानकोट) निवासी काका पुत्र काशमदीन और फरमान अली के रूप में हुई है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पशु अत्याचार निवारण अधिनियम 1960 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed