फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कैंपस साक्षात्कार में 11 प्रशिक्षु चयनित

कैंपस साक्षात्कार में 11 प्रशिक्षु चयनित

Tue, 26 Feb 2019 12:22 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
कैंपस साक्षात्कार में 11 प्रशिक्षु चयनित
ग्यारह आईटीआई युवकों को मिली नौकरी
विज्ञापन

धर्मशाला। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ईं. एसके लखनपाल ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में एमएस इनॉक्स विंड ऊना कंपनी ने 11 प्रशिक्षित युवकों को चयनित किया। ये सभी चयनित प्रशिक्षु पहली मार्च को ऊना स्थित प्लांट में ज्वाइनिंग देंगे और कुछ युवक आईटीआई ट्रेनिंग पास करने के तुरंत बाद प्लांट में उपस्थिति देंगे। उन्होंने बताया कि सभी चयनित युवकों को 8500 रुपये मासिक वजीफा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से सब्सिडाइज्ड फूड, खाना, पीएफ, ईएसआई, यूनिफार्म और ओवरटाइम मिलेगा। कंपनी की ओर से कैंपस साक्षात्कार लेने आए एचआर विभाग के हरीश शर्मा ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में जो कैंपस साक्षात्कार आयोजित हुए, उसमें तीन व्यवसायों के 53 प्रशिक्षित युवकों ने साक्षात्कार में भाग लिया। इनमें से 11 का चयन किया गया है। इस अवसर पर आईटीआई शाहपुर के अनुदेशक आशीष शर्मा और रोजगार कार्यालय के देशराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed