{"_id":"5c3a268abdec227389633f33","slug":"171547314826-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी
देहरी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह और विवेकानंद जयंती मनाई
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्रों को मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में एबीवीपी संगठनात्मक जिला नूरपुर ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस मौके पर देहरी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि एबीवीपी के कांगड़ा-चंबा विभाग के पूर्व संगठन मंत्री विक्रम शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में सात अक्तूबर 2018 को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जिला स्तर पर अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। नूरपुर जिला में अभिषेक शर्मा प्रथम, नवोदित द्वितीय और कालज तृतीय स्थान पर रहीं हैं। उन्हें क्रमश: पांच, तीन और दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर आरती चौधरी, अमन कुमार राणा, कुलवीर, रोहित, रोहित राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बोर्ड के चेयरमैन सुरेश कुमार सोनी ने तृतीय स्थान पर रहने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनोह की होनहार छात्रा काजल को अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रुपये की राशि भेंट की।