{"_id":"5c1153dabdec22416e6272bf","slug":"171544639450-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, 7 घायल
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, 7 घायल
पालमपुर के धरेड़ गांव में मुंडल समारोह में जा रहा था परिवार
कंडी पुल के पास खाई में लुढ़क गई जीप
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के सौरभ वन विहार बंदला कंडी पुल के पास एक जीप खाई में लुढ़कने से मां और बेटी मौत हो गई। वहीं, हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए। घायलों का पालमपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर फौरी राहत वितरित की। हादसे का पता चलते ही एसडीएम पंकज शर्मा और डीएसपी विकास धीमान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम एक परिवार ठारा गांव उपमंडल से पालमपुर के गांव धरेड़ में अपने रिश्तेदारों के पास एक महेंद्रा की जीप में मुंडन समारोह में आ रहा था। जब यह जीप सौरभ वन विहार कंडी पुल के पास धरेड़ को जाने वाले सड़क पर मुड़ी तो यह जीप नीचे खाई में गिर गई। इसमें गाड़ी में बैठे एक बच्ची और महिला की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। साथ ही अस्पताल से 108, ब्लड सोसाइटी और अन्य एंबुलेंस से घायलों को पालमपुर अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में सीमा देवी (32) पत्नी दीपू और कुमकुम (13) की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठे संजय कुमार (32), कर्ण(9), निम्मो(29), राकेश (31), सुनाया (11 माह), अजय (21) और दीपू 36 साल सभी गांव ठारा घायल हो गए हैं। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि कंडी पुल के पास धरेड़ को जा रही गाड़ी में एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि हादसे में सात लोग घायल गए हैं।
घायलों का मुफ्त होगा इलाज : एसडीएम
एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने कहा कि हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंच कर प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 30-30 हजार फौरी राहत दे दी है। जबकि अन्य घायलों उनकी हालत देख राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे तक घायलों लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
घायलों की इलाज में न रहे कोई कमी : परमार
वहीं स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने अस्पताल प्रशासन को सख्त आदेश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रह जाए। कहा कि अस्पताल घायलों को हर सुविधा मुहैया करवाए।
स्वास्थ्य मंत्री परमार ने घायलों और मृतकों के परिजनों के प्रति शोक जाहिर किया।