{"_id":"5b9bd7d1867a557ed5717240","slug":"171536939985-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरोह में गिरा तीन कमरों का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरोह में गिरा तीन कमरों का मकान
Updated Fri, 14 Sep 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
घरोह में ढहा तीन कमरों का मकान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर की घरोह पंचायत में वीरवार रात बारिश से तीन कमरों का रिहायशी मकान ढह गया। भारी बारिश के चलते घरोह गांव के कर्ण राज के मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। उस समय परिवार के तीनों सदस्य घर में ही सो थे। मकान का हिस्सा गिरने की आवाज सुनकर परिवार तुरंत उठकर बाहर निकला। मकान का सामान मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार बीपीएल से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से मकान बनाने के लिए मुआवजा देने की गुहार लगाई है। वहीं, हलका पटवारी ओम प्रकाश, पंचायत प्रधान कांता धीमान, उपप्रधान तिलक शर्मा, वार्ड पंच संतोष गुप्ता ने क्षतिग्रस्त मकान के नुकसान का आकलन किया है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।