फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   निजी बसों की हड़ताल से धर्मशाला डिपो हुआ मालामाल

निजी बसों की हड़ताल से धर्मशाला डिपो हुआ मालामाल

Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
निजी बसों की हड़ताल से धर्मशाला डिपो हुआ मालामाल
निजी बसों की हड़ताल से धर्मशाला डिपो मालामाल
विज्ञापन

दो दिन में विभिन्न रूटों पर दौड़ीं 120 अतिरिक्त बसें
पहले दिन 3 लाख, तो दूसरे दिन 5 लाख रुपये का मुनाफा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। निजी बस ऑपरेटर यूनियन की प्रदेश में बस किराया बढ़ाने को लेकर की गई हड़ताल से एचआरटीसी मालामाल हुई है। इस हड़ताल के कारण दो दिन में ही धर्मशाला डिपो ने आठ लाख रुपये का मुनाफा कमाया है। इस दौरान निगम ने 120 से अधिक अतिरिक्त बसों को जिला के विभिन्न रूटों पर दौड़ाया, जबकि निगम की बसें रोजाना 125 के करीब रूटों पर पहले से ही दौड़ रही थीं। धर्मशाला डिपो के आरएम पंकज चड्ढा ने बताया कि निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण धर्मशाला डिपो ने दो दिन में आठ लाख का मुनाफा कमाया है। उन्होंने बताया कि निगम ने पहले दिन विभिन्न रूटों पर दौड़ रही बसों के अलावा 60 अतिरिक्त बसें लोगों की सुविधा के लिए दौड़ाई थीं। इस दौरान पहले दिन धर्मशाला डिपो को तीन लाख रुपये का लाभ हुआ। वहीं हड़ताल के दूसरे दिन धर्मशाला डिपो ने 60 के करीब ही अतिरिक्त बसें दौड़ाई थीं, जिसके चलते पांच लाख के करीब का राजस्व निगम ने अर्जित किया। उन्होंने बताया कि धर्मशाला डिपो से 125 रूटों पर रोजाना एचआरटीसी की बसें दौड़ती हैं।

इनसेट
-------
पठानकोट डिपो ने कमाए ढाई लाख
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट डिपो ने भी दो दिन तक चली निजी बसों की हड़ताल के चलते ढाई लाख रुपये का मुनाफा अर्जित किया है। इसके अलावा कई दिनों से धूल फांक रही नीली बसों का भी निगम ने फायदा उठाया। इस संदर्भ में रिजनल मैनेजर विनोद ठाकुर ने कहा कि दो दिन के दौरान निगम के पठानकोट डिपो ने ढाई लाख का मुनाफा कमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed