{"_id":"5b819dd942c792466835f8b9","slug":"171535221209-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन पर नहीं दे पा रहे जवाब, अब बैठकों से होने लगे गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन पर नहीं दे पा रहे जवाब, अब बैठकों से होने लगे गायब
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। खनन की मार झेल रही लंबागांव की खड्डों का जवाब देने के लिए अब खनन अधिकारी बैठकों से गायब होने लगे हैं। इतना ही नहीं बिजली की समस्या के समाधान की बजाय बिजली बोर्ड के अधिकारी भी बैठकों से कन्नी काटने लगे हैं।
शनिवार को बीडीसी लंबागांव की बैठक में खनन विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों की गैर मौजूदगी ने सवाल खड़े किए हैं। वहीं बैठक में गरीबों के उत्थान से जुड़े कल्याण विभाग, महिलाओं से जुड़े महिला एवं बाल विकास विभाग और बागवानी विभाग का भी कोई प्रतिनिधि नहीं आया। हालांकि, बैठक में विशेष रूप से मौजूद जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान ने आगामी बैठक में इन सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, विभागीय अधिकारियों की बैठकों से गैर हाजिरी से न केवल क्षेत्र के विकास कार्यों पर ब्रेक लग रही है। वहीं लोगों के कल्याणकारी कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। बैठक में इन सभी विभागों से संबंधित अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी। लेकिन, बैठक में विभागीय अधिकारी या फिर इनके प्रतिनिधि न होने से उन मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। वहीं अन्य विभागों के भी अधिकतर अधिकारियों ने बैठक में आने की वजाए अपने प्रतिनिधि ही भेजे। उधर, जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान ने कहा कि अधिकारियों को अगली बैठक में आने के निर्देश जारी किए हैं। यदि अगली बैठक से अधिकारी गैर हाजिर रहे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।