{"_id":"5b819dd542c792463c050553","slug":"171535221205-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से निपटाएं राजस्व के मामले: संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से निपटाएं राजस्व के मामले: संदीप
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जनमंच अभियान के तहत उपायुक्त संदीप कुमार ने नगरोटा सूरियां में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उपायुक्त के पास राजस्व और अन्य मामलों से संबंधित 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 60 मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व मामलों की आती हैं। इस बात को ध्यान में रखकर अभियान शुरू किया गया है, जिससे भूमि विवाद के लिए लोगों को तहसील और एसडीएम कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति और मध्यस्थता से मामलों के निपटारे से समय और धन की बचत के साथ-साथ आपसी सौहार्द भी बढ़ेगा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों तथा कर्मचारियों से भी राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही बरसात के कारण हुए नुकसान का मौके पर जायजा लेने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम ज्वाली अरुण शर्मा, डीएसपी ज्वाली ज्ञान चंद ठाकुर, तहसीलदार जोगिंदर पटियाल, नायब तहसीलदार नगरोटा सूरियां गिरधारी लाल, कार्यकारी बीडीओ शशि कला, बीडीसी उपाध्यक्ष बलबीर पठानिया, सीडीपीओ नगरोटा सूरियां अनिल कौल, कॉलेज प्राचार्य एचएल धीमान, प्रधान नगरोटा सूरियां राज शहरिया, उप प्रधान सुखपाल गोगी, अधिवक्ता दिनेश शर्मा, सुकनाडा पंचायत के प्रधान हाकम सिंह, उप प्रधान प्रवीण कुमार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, खबल पंचायत प्रधान धीरज अत्री, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत गुलेरिया, भाजपा नेता अश्वनी गुलेरिया, रिशु शर्मा, धर्मपाल महाजन, मनोहर मेहरा, पंचायत बासा पूर्व प्रधान लंबरदार विरेंदर गुलेरिया, चैन सिंह, सतीश मेहरा, प्रेम स्वरूप, सहित कानूनगो और पटवारी भी मौजूद रहे।