फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   उधारी के बरामदे में पढ़ाई कर रहे छात्र

उधारी के बरामदे में पढ़ाई कर रहे छात्र

Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
उधारी के बरामदे में पढ़ाई कर रहे छात्र
बरामदे में पढ़ाई कर रहे दुराना मिडिल स्कूल के छात्र
विज्ञापन

छात्रों को सर्दी और गर्मी के मौसम में झेलनी पड़ रही दिक्कत
जनप्रतिनिधियों ने विधायक से स्कूल के लिए अतिरिक्त कमरे बनाने की मांग
विक्रम मेहरा
लंज (कांगड़ा)। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र और नूरपुर शिक्षा खंड के अधीन आते राजकीय मिडिल स्कूल दुराना के छात्र उधारी के बरामदे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हालत यह है कि मिडिल स्कूल के इन छात्रों को प्राइमरी स्कूल दुराना के बरामदे में बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ रही है। स्थानीय पंचायत के बीडीसी सदस्य साधू राम राणा ने बताया कि वैसे तो प्राइमरी स्कूल के पास अपने पांच कमरे हैं, लेकिन ये कमरे प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बैठने के लिए हैं और मिडिल स्कूल के बच्चे हैं, उन्हें मजबूरन बरामदे में बैठ कर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर को मिडिल स्कूल के बच्चों के लिए अतिरिक्त तीन कमरों के निर्माण के लिए पत्राचार किया गया है। उन्होंने विधायक से मिडिल स्कूल के लिए अतिरिक्त तीन कमरे जल्द बनाने की मांग की है, ताकि बरामदे में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को भी पढ़ने की सही जगह मिल सके। वहीं, इस संदर्भ में डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंटरी एजूकेशन दीपक किनायत का कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन और स्थानीय पंचायत लिखित रूप में अपनी समस्या से अवगत करवाती है तो कमरों का एस्टीमेट बनाकर स्कूल को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed